लखनऊ, अंडर-25 काल क्रिकेट लीग में शाकंभरी क्रिकेट क्लब और भारत क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया, जिसमें जतिन कन्नौजिया की धुआंधार बल्लेबाजी और प्रांजल की गेंदबाजी की बदौलत भारत क्रिकेट क्लब ने एक विकेट से मैच को जीत लिया।
शाकम्भरी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट गवांकर 201 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज सिद्धार्थ सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। वहीं मो.सदाजम ने 81 बाल पर 68 रन बनाए , जबकि आर्यन शून्य पर ही पवेलियन वापस लौट गए। अभिषेक कुमार ने 18 रन का योगदान दिया। भारत क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रांजल द्विवेदी ने आठ ओवर गेंद डालते हुए 38 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं भारत क्रिकेट क्लब ने 37वें ओवर में नौ विकेट खोकर 205 रन बनाते हुए एक विकेट से मैच को जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अक्षत पटेल ने 24 गेंद पर 28 रन बनाए। वहीं जतिन ने सात चौके, दो छक्के की मदद से 34 बाल पर 46 रन का योगदान दिया। सौरभ सोनकर ने 13 बाल पर 24 रन बनाए।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
