Home / Sports / रियल मैड्रिड ने ओसासुना को 2-1 से हराकर अपना 20वां कोपा डेल रे खिताब जीता
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रियल मैड्रिड ने ओसासुना को 2-1 से हराकर अपना 20वां कोपा डेल रे खिताब जीता

मैड्रिड, रोड्रिगो के दो गोलों की बदौलत रियल मैड्रिड ने शनिवार को ओसासुना को 2-1 से हराकर अपना 20वां और 2014 के बाद पहली बार कोपा डेल रे का खिताब जीत लिया है।

ब्राज़ीलियाई खिलाड़ी रोड्रिगो ने मैच के दूसरे दो मिनट में ही गोल कर मैड्रिड को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक मैड्रिड की टीम 1-0 से आगे रही। हालांकि मध्यांतर के बाद मैच के 58वें मिनट में लुकास टोरो ने गोल कर ओसासुना को 1-1 की बराबरी दिला दी।

मैच के 70वें मिनट में रोड्रिगो ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए मैड्रिड को 2-1 से आगे कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

खिताब जीतने के बाद रोड्रिगो ने कहा, “मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। हमने इस सप्ताह बात की कि कैसे मैड्रिड को इस प्रतियोगिता को जीते हुए काफी समय हो गया है और मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी कमी महसूस कर रहा था। मैंने दो गोल किए … यह मेरे लिए बहुत खास है।”

नौ साल पहले अपना आखिरी कोपा डेल रे जीतने के बाद से, 14 बार के यूरोपीय कप विजेताओं ने चार चैंपियंस लीग जीते थे जबकि स्पेनिश कप में हार गए थे।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …