रांची, एशिया हॉकी महासंघ के तत्वावधान में दो से 11 जून तक जापान के ककमीगहरा में आयोजित महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष और एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह को जूरी ऑफ अपील का चेयरमैन बनाया गया है। एशिया हॉकी महासंघ ने अध्यक्ष फुमियो ओगुरा ने पत्र भेजकर भोलानाथ सिंह को इसकी सूचना दी।
भोलानाथ सिंह पिछले माह ही एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। साथ ही उन्हें एशिया महाद्वीप का उभरता हुआ सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशासक के लिए सम्मानित भी किया गया था। यह पहला अवसर है जब किसी खेल प्रशासक को विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में चेयरमैन जूरी ऑफ अपील नियुक्त किया गया है। झारखंड वासियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
भोलानाथ सिंह को हॉकी इंडिया के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों सहित झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, अशोक कुमार भगत, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद कुमार तूफानी, अरविंद सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय और सभी जिलों के अध्यक्षों-सचिवों ने बधाई दी है।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
