सिलीगुड़ी, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष बुधवार को सिलीगुड़ी लौट आयी हैं। ऋचा घोष महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेल रही थीं। उनकी टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। मंगलवार को आखिरी लीग मैच में आरसीबी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली थी। आरसीबी ने लीग स्टेज में 8 मुकाबले खेले, लेकिन महज 2 मुकाबलों में जीत मिली।
डब्ल्यूपीएल में टीम का सफर समाप्त होने के बाद खिलाड़ी घरों की ओर लौटने लगी हैं। ऋचा घोष भी बुधवार को सिलीगुड़ी लौटी हैं। डब्ल्यूपीएल से पहले ऋचा महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय अंडर 19 महिला टीम का हिस्सा थीं। जहां भारतीय टीम ने विश्व कप को अपने नाम किया। विश्व कप में ऋचा ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में सिलीगुड़ी पहुंचने पर विश्व चैंपियन ऋचा घोष का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया।
बुधवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने ऋचा घोष का सबसे पहले स्वागत किया। बाद में ऋचा घोष को खुली हुड वाली कार से सिलीगुड़ी लाया गया। घर पहुंचने से पहले ऋचा घोष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ऋचा घोष ने प्यार और स्नेह के लिए शहरवासियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को खेल के संबंध में कई टिप्स साझा किए।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
