Home / Sports / नौसेना के अक्षदीप ने एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नौसेना के अक्षदीप ने एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

  •  नौसेना के दो और खिलाड़ियों ने इसी इवेंट में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

नई दिल्ली, भारतीय नौसेना के अक्षदीप एसएसआर ने 20 किमी एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीत लिया है। नौसेना के दो और खिलाड़ियों ने इसी इवेंट में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
अक्षदीप एसएसआर ने आज जापान में आयोजित एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप की 20 किमी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया था। इसके अलावा विकास पीओ लॉग (एफएंडए) और परमजीत बिष्ट सी II (जीएस) ने भी इसी इवेंट के दौरान 20 किमी रेस वॉक में ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। भारतीय नौसेना ने इस शानदार उपलब्धि के लिए तीनों एथलीटों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …