सारब्रुकन, भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने गुरुवार को हायलो ओपन 2022 बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के रोरी ईस्टन और जैच रस को हराया। भारतीय जोड़ी ने इंग्लिश जोड़ी पर 22-24, 21-15, 21-11 से जीत दर्ज की।
हायलो ओपन 2022 के क्वार्टरफाइनल में रैंकीरेड्डी और शेट्टी की जोड़ी का सामना इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। अंग्रेजी टीम से भिड़ेंगे। भारतीय जोड़ी ने इस साल की शुरुआत में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
इससे पहले किदांबी श्रीकांत ने दुनिया के 43वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के अरनौद मर्कले को हराकर पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना इंडोनेशिया के छठी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से होगा।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
