Home / Sports / राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीवी सिंधु को दी बधाई

राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीवी सिंधु को दी बधाई

नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि पीवी सिंधु ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक बैडमिंटन स्वर्ण जीतकर देश का दिल जीत लिया है। सिंधु ने सोमवार को फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “आपने कोर्ट पर जादू किया, लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया। पी वी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल में ऐतिहासिक बैडमिंटन स्वर्ण जीतकर देश का दिल जीता है। आपने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए कोर्ट पर जादू किया। आपकी शानदार जीत ने हमारे तिरंगे को ऊंचा कर दिया और बर्मिंघम में हमारा राष्ट्रगान गूंज उठा। हार्दिक बधाई!”

सिंधु ने सोमवार को महिला एकल के खिताबी मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …