Home / Sports / पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भुवनेश्वर। राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बधाई दी है। कुश्ती महिला 68 केजी वर्ग में कांस्य पदक विजय होने वाली दिव्या को मुख्यमंत्री ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर यह बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में दिव्या देश के लिए अधिक गौरव लाने के लिए कामना की है। उन्होंने उनके भविष्य की के लिए शुभकामनाएं दी हैं
राष्ट्रमंडल खेलों में 125 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक विजय मोहित अग्रवाल को भी मुख्यमंत्री ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि वह आगामी दिनों में अनेक कुछ करेंगे, जिससे देश का गौरव बढ़ेगा। साथ ही भविष्य में इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
इसी तरह से राष्ट्रमंडल खेलों में 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले दीपक पुनिया को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी दिनों में भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और देश को और गौरवान्वित करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …