डिब्रूगढ़ (असम), खेल और युव कल्याण विभाग के सहयोग से 22 से 27 जुलाई तक गुवाहाटी में आयोजित होने वाले असम युव ओलंपिक के लिए डिब्रूगढ़ जिला क्रीड़ा संस्था पूरी तरह से तैयार है। इस कड़ी में मंगलवार को इस आयोजन की ओलंपिक मशाल डिब्रूगढ़ पहुंची।
जिला उपायुक्त बिश्वजीत पेगू ने मशाल को लेकर जिला खेल संघ को सौंप दिया। बाद में, खेल संघ के अधिकारी और एथलीट ओलंपिक मशाल के साथ जुलूस के रूप में जिला खेल संघ के कार्यालय में पहुंचे। डिब्रूगढ़ जिला से इस बार विभिन्न स्पर्धाओं में करीब तीन सौ खिलाड़ी भाग लेंगे।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
