रांची, हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड की बालिका टीम ने शुक्रवार को हॉकी उत्तर प्रदेश को हरा दिया है। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड बालिका हॉकी टीम ने हॉकी उत्तर प्रदेश को हराकर कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि हॉकी झारखंड की बालिका टीम उत्तर प्रदेश को 4-1 से पराजित किया है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
