रांची, कोविलपत्ती (तमिलनाडु) में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन झारखंड के लिये बेहतर रहा। 28 मई तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी गोवा को 10-0 गोल से पराजित कर जीत के साथ शुरुआत की।
झारखंड टीम की ओर से प्रेम केरकेट्टा, कमल चिक बड़ाईक, असीम आईंद ने दो-दो गोल किए। अभिषेक गुड़िया, अतीस डोडराय, असीम तिर्की और फ्लेबियस्स तिर्की ने भी एक-एक गोल किए।
झारखंड टीम में विजय कुमार महतो, असीम आइंद, दीपक बारला, लव लाइट कुजुर, संदीप टोप्पो, रोहित बेसरा, जोसेफ टोपनो, फ्लेबियस तिर्की, असीम तिर्की, डेविड धनवार, अभिषेक गुड़िया, नीरज लकड़ा, अमर दीप, सम्राट कुजुर, कमल चीक बड़ाईक, प्रेम केरकेट्टा, रितिक रोशन लकड़ा, आतिस डोडराय और दुर्गा मुंडा हैं।
टीम के मैनेजर ललित पन्ना और कोच मनीष कुमार हैं।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
