इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की पूर्व नेत्री शिरीन मजारी ने कहा है कि कुछ महिला पुलिस कर्मियों और पैराट्रूपर्स सहित सादे लिबास में आए पुरुष पुलिसकर्मी उनकी बेटी इमान हाजिर मजारी को आज तड़के उठा ले गए। शिरीन ने आरोप लगाया है कि यह लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुसे।
शिरीन मजारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन लोगों ने न केवल उनकी बेटी को दबोच लिया, बल्कि उसके कमरे का सीसीटीवी, उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। घर के हर कोने की तलाशी ली। इमान नाइट ड्रेस में थी। इन लोगों ने उसे कपड़े तक नहीं बदलने दिए। न ही गिरफ्तारी वारंट दिखाया। शिरीन मजारी ने इस घटना को ‘राज्य फासीवाद’ की संज्ञा दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
