Home / Odisha / कलाहांडी में सड़क हादसे में तीन की मौत

कलाहांडी में सड़क हादसे में तीन की मौत

भवानीपटना. कलाहांडी जिले के जूनागढ़ थाना क्षेत्र के मुरलापदार गांव के समीप सोमवार की रात मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतकों की पहचान मारियाबंधली गांव के निवासी दो भाई पिंटू मांझी और सदानंद मांझी तथा चंच्रभड़ी गांव के निवासी राजू बगरती के रूप में बतायी गयी है. इस घटना में घायल व्यक्ति की पहचान झारबंध गांव के निवासी मुकेश मांझी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, वे झारबंध से जूनागढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल से वे अपना संतुलन खो बैठे, जिससे वह पेड़ से जा टकराई. उन्हें जूनागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां पिंटू, सदानंद और राजू को मृत घोषित कर दिया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …