Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 2,803 नये पाजिटिव मामले
covid-19

ओडिशा में कोरोना के 2,803 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 2 हजार 870 कोरोना के नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 24 हजार 699 हो गई है. अभी तक राज्य में 8 लाख 90 हजार 778 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं,  जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 29 हजार 620 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,  इन नये मामलों में से 1 हजार 597 संगरोध से हैं,  जबकि 1 हजार 206 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. इनमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 475 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

अनुगूल जिले में 97 तथा बालेश्वर जिले में 155 संक्रमित मिले है. बरगड़ जिले में 17 संक्रमितों की पहचान की गई है. भद्रक जिले में 131,  जबकि बलांगीर जिले में 03 संक्रमित की पहचान की गई है. बौध से 21,  कटक जिले में 441 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

इसी तरह देवगढ़ जिले में 09,  ढेंकानाल जिले में 67 संक्रमित मिले हैं. गजपति जिले में 10,  गंजाम जिले में 20,  जगतसिंहपुर जिले में 117 संक्रमितों की पहचान की गई है. जाजपुर जिले 153 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में 07 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले में 15 संक्रमित मिले हैं,  जबकि कंधमाल जिले में 20 संक्रमित मिले है. केन्द्रापड़ा जिले में 119 संक्रमित की पहचान की गई है. केन्दुझर जिले में 64 संक्रमितों की पहचान हुई है. खुर्दा जिले में 475 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कोरापुट जिले में 65, मालकानगिरि जिले में 55 संक्रमित मिले हैं. मयूरभंज जिले में 193,  नवरंगपुर जिले में 15 संक्रमित मिले हैं,  जबकि नयागढ़ जिले में 115 संक्रमित की पहचान की गई है. नुआपड़ा जिले में 08,  पुरी जिले में 154 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले में 54,  संबलपुर जिले में 32,  सोनपुर से 10 संक्रमितों की पहचान हुई है. इसी तरह सुंदरगढ़ जिले में 62 व स्टेट पूल में 91 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर राज्य में 19 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 325 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 15, 91, 100 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …