भुवनेश्वर. विपक्ष के उप नेता तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु चरण सेठी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके बाद उन्हें भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है.
एम्स के अधीक्षक डा सच्चिदानंद मोहंती ने कहा कि उन्हें एक प्राइवेट कैबिन में भर्ती कराया गया है. उनकी स्वास्थ की स्थिति ठीक है. उनका सभी प्रकार का टेस्ट किया जाएगा. विशेष टीम बना कर उनकी चिकित्सा की जाएगी. इधर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

