Home / Odisha / जाजपुर में बैतरिणी नदी के पास गड्ढे से 12 वर्षीय बालक का शव बरामद

जाजपुर में बैतरिणी नदी के पास गड्ढे से 12 वर्षीय बालक का शव बरामद

जाजपुर. जाजपुर जिले के कोरेई थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में आज बैतरिणी नदी के पास गड्ढे से 12 वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया है.

मृतक की पहचान मुकुंदपुर गांव के बासुदेव दास के पुत्र त्रिलोचन उर्फ ​​बुलू के रूप में हुई है. परिजन इसे हत्या का मामला मान रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, त्रिलोचन शुक्रवार दोपहर से ही लापता था. काफी तलाशने के बाद भी त्रिलोचन के नहीं मिलने पर उसके माता-पिता ने शाम को कोरेई थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी थी. इस बीच आज सुबह ग्रामीणों ने त्रिलोचन के शव को गड्ढे में तैरते देखा और पुलिस को सूचना दी.

मृतक त्रिलोचन के चाचा कन्हाई दास ने मीडिया से कहा कि मुझे शक है कि किसी ने उसकी हत्या करते शव को वहां फेंक दिया था. उसके मुंह से खून निकल रहा था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे. उसे किसी ने मारा है. हम न्याय चाहते हैं. दास ने दावा किया कि न तो उनके भतीजे और न ही उनके परिवार की किसी से दुश्मनी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …