Home / Odisha / जगतसिंहपुर में पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद की आत्महत्या

जगतसिंहपुर में पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद की आत्महत्या

जगतसिंहपुर. जिले के जोटा चांदपटना गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी पर हमला करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से जिले में सनसनी फैल गयी है. आज घटना की सूचना पाते ही स्थानीय थाने की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. हालांकि खबर लिखे जाने तक इस घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया था.

व्यक्ति की पहचान लोकनाथ पाल के रूप में बतायी गयी है. बताया जाता है कि उसने अपनी पत्नी कल्पना पाल और बेटी लकी पाल पर पहले हमला किया और बाद में खुद फांसी पर लटक गया. बाद में उसकी पत्नी और बेटी को स्थानीय लोगों ने जगतसिंहपुर जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) पहुंचा. इस दौरान लकी ने डीएचएच में दम तोड़ दिया तथा कल्पना की गंभीर हालत को देखते हुए कटक के एससीबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसने भी अंतिम सांस ली. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

सूत्रों के मुताबिक, लोकनाथ पाल ने बीती रात अपनी पत्नी कल्पना और बेटी मधुस्मिता पर धारदार हथियार से वार कर दिया था. इसके बाद गुस्साए व्यक्ति ने घर में फांसी लगा ली थी.

गांव के सूत्रों के मुताबिक, लोकनाथ का बेटा जिसने कथित तौर पर दूसरी जाति की लड़की से शादी की है, वह भुवनेश्वर में रहता है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …