कटक. लायंस क्लब आफ कटक पर्ल ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कई चिकित्सकों को सम्मानित किया तथा पौधरोपण भी किया. लायंस क्लब आफ कटक पर्ल सदैव सेवा कार्यों के साथ ही साथ सभी राष्ट्रीय, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को करते आ रहा है. एक जुलाई से लायंस का नए वर्ष प्रारंभ हो जाता है, इसके तहत पर्ल अध्यक्ष अल्का सिंघी ने आज से अपना कार्य भार सम्भाल लिया. आज लायंस क्लब इंटरनेशनल के स्थापना दिवस के अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्षों लायन कविता जैन, लायन संतोष चांडक, लायंस उषा धनावत, लायन मंजू सिपानी एवं कटक पर्ल के अन्य सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधे (गुड लक प्लांट, नींबू और नीम) रोपे. इसके साथ ही आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायन सम्पत्ति मोड़ा, अध्यक्ष लायन अल्का सिंघी और सचिव लायन सरला सिंघी के नेतृत्व में पर्ल टीम ने उन विशेषज्ञ डॉक्टरों को सम्मानित किया, जो इस कठिन समय में निःस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहें हैं.
इस संकट की घड़ी में जुनून के साथ काम करना और समाज की सेवा करना ही इनका ध्येय रहा. पर्ल टीम के सदस्यों ने डॉ सौम्य रंजन मोहंती (विशेषज्ञ सर्जन), डॉ पूर्णेंदु भूषण (दंत चिकित्सक) और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश अग्रवाल, एमडी को सम्मानित किया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


