भुवनेश्वर. खेल और युवा सेवा विभाग (डीएसवाईएस) ने युवा मामले और खेल मंत्रालय को ओड़िया एथलीटों, धाविका दुती चांद को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बीरेंद्र लाकड़ा के लिए अर्जुन पुरस्कार, वर्ष 2021 के लिए सिफारिश की है.
इसके अलावा अनुभवी हॉकी कोच, कालूचरण चौधरी को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 100 मीटर बाधा दौड़ में पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनुराधा विश्वाल को ध्यानचंद पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया गया है. इसके अलावा, कीट विश्वविद्यालय और ओडिशा खनन निगम को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


