Home / Odisha / अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने दी कोविद काल में दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने दी कोविद काल में दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि

  • अपनों के द्वारा – अपनों को दीपांजलि

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

अपनों के द्वारा अपनों को दीपांजली कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित किया गया. ओडिशा प्रान्त की सभी इकाइयों ने शाम 6 बजे कोरोना दिवंगतों को 5-5 दीप जलाकर भावभीनीं श्रद्धांजलि ऑनलाइन दी. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन’ ओडिशा इकाई अध्यक्ष संतोषी चौधरी, बलांगीर जिला अध्यक्षा आशा अग्रवाल,  कलाहांडी जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल और शाखा के बहनों में सुनीता सिंधी, आरती अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, मनीषा, ललिता, चंद्रकला,  नारायण, अमित अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल,  बबीता अग्रवाल और सभी सदस्यों के बहनों ने  श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कोरोना दिवंगतों के साथ-साथ परम मित्र स्वर्गीय मनीष बागड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओड़िशा इकाई स्वर्गीय मनीष बागड़िया के प्रयास से ही गठित हुई थी. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में काफी जानी मानी हस्तियों एवं आसनसोल से मित्र अनिल बजाज ने कार्यक्रम भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की. सम्मेलन की ओडिशा इकाई की अध्यक्ष संतोषी चौधरी ने कहा कि विगत 18 माह में इस कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में हाहाकार मचा कर रखा हुआ है और हम सभी ने इस बीमारी में अपने मित्रों, परिवारजनों, परिचितों को अपने से बिछड़ते देखा है, तड़पते देखा है और कभी खत्म ना हो सकने वाला एक दर्द हम सभी के दिलों को मिला है. उन्होंने कहा कि दीपांजलि कार्यक्रम के संयोजक अजयकांत गर्ग साधुवाद के पात्र हैं, जिन्होंने ऐसे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के सभी सदस्यों को अपनों के द्वारा अपनों को दीपांजलि, पुष्पांजलि, भावांजलि एवं श्रद्धांजलि में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …