Home / Odisha / स्मार्ट सिटी आईएससी अवार्ड पतियोगिता में राजधानी भुवनेश्वर को मिला दो पुरस्कार

स्मार्ट सिटी आईएससी अवार्ड पतियोगिता में राजधानी भुवनेश्वर को मिला दो पुरस्कार

शेषनाथ राय, भुवनेश्वर
स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में भुवनेश्वर ने पुन: अपना झंडा बुलंद किया है। इंडियन स्मार्ट सिटी आईएससी अवार्ड पतियोगिता में राजधानी भुवनेश्वर ने दो पुरस्कार जीता है। शहरी एवं गृह निर्माण मंत्रालय की तरफ से यह प्रतियोगिता अनुष्ठित हुई थी। इसमें देश के 100 शहरों ने भाग लिया था। तिरुपति को पहला पुरस्कार मिला है जबकि भुवनेश्वर को दुसरा स्थान मिला है। कर्नाटक का तुमाकुरू शहर को तीसरा स्थान मिला है। भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के दो प्रोजेक्ट को प्रशंसा मिला है। जनकल्याण कार्यक्रम के लिए सामाजिक स्तर पर भी भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी ने अपना एक अलग परिचय स्थापित किया है। इसके साथ ही भुवनेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम को भी सराहना मिली है। राजधानी मे वाई फाई व्यवस्था, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जनकल्याण योजना जैसे विभिन्न व्यवस्था के लिए राजधानी अन्य शहरों की तुलना में अपना विशेष परिचय स्थापित किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …