भुवनेश्वर. ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर में देवताओं के पवित्र स्नान समारोह, स्नान पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के सभी जनता को शुभकामनाएं दीं.
देव स्नान पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने प्रार्थना की कि प्रभु के आशीर्वाद से सभी का जीवन सुखी और समृद्ध रहे तथा पृथ्वी से कोविद-19 महामारी का नाश हो.
इसी तरह, मुख्यमंत्री ने भी इस अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा भगवान की कृपा और आशीर्वाद से कोविद-19 संकट के अंत की प्रार्थना की. साथ ही प्रार्थना की कि सभी का जीवन सुख और शांति से भरा रहे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

