अशोक पाण्डेय, भुवनेश्वर
तेरापंथ युवक परिषद भुवनेश्वर के नये सत्रः2021-22 के अध्यक्ष विवेक बेताला बने हैं. यह निर्णय तेरापंथ युवक परिषद भुवनेश्वर के आयोजित वार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से लिया गया. चयनित अन्य पदाधिकारियों में दो उपाध्यक्ष मोहित दुग्गड़ और विशाल दुग्गड़ बने हैं. दीपक सामसुखा को सचिव बनाया गया है. नरेंद्र नाहटा कोषाध्यक्ष, दो उपसचिव दिलीप मणोत तथा मनीष दधोङिया हैं. रोशन पुगलिया संगठन सचिव बने हैं. नई कार्यकारिणी में 17 उत्साही युवाओं को लिया गया.
आयोजित युवक परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने तेयुप भुवनेश्वर के नये अध्यक्ष बने विवेक बेताला को उनके नये कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं तथा बधाइयां दीं तथा उनकी पूरी टीम को सभी प्रकार के सहयोग देने का आश्वासन भी दिया. निवर्तमान अध्यक्ष रतन मणोत ने अपनी शुभकामनाएं दी तथा प्रत्येक कार्य में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया. परिषद के नये अध्यक्ष विवेक बेताला ने सम्पूर्ण समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सभी के सहयोग की अपेक्षा की.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


