शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर
गंजाम जिले में कोरोना महामारी के कारण एक और पत्रकार तथा फ्रंटलाइन कार्यकर्ता की मौत हो गयी है. उनकी पहचान देवीदत्त रथ के रुप में बतायी गयी है. वह पत्रकार के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. वह आज कोविद-19 से अपनी लड़ाई हार गए.
देवीदत्त एक मीडिया हाउस के गंजाम जिले के संवाददाता थे. उन्होंने सीतालपल्ली के टाटा कोविद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.
ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातकोत्तर, देवीदत्त एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अधिक लोकप्रिय थे और उन्होंने अनाथों के कल्याण और समाज में उनके पुनर्वास के लिए काम किया.
वह नेहरू युवा केंद्र, श्रद्धा संजीवनी, अरुणा आदि कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे. वह अनाथ बच्चों के बीच ‘कान्हा भाई’ के नाम से लोकप्रिय थे. देवीदत्त के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
