Home / Odisha / जाजपुर रोड उप-जेल में एक विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या

जाजपुर रोड उप-जेल में एक विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या

जाजपुर. जाजपुर रोड उप-जेल में एक विचाराधीन कैदी ने सोमवार शाम बाथरूम की रोशनदान से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान एसके हनीफ शेख के रूप में बतायी गयी है. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले हनीफ शेख को 13 जून को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह संगरोध में था.

उसने कल शाम उपकारागार के संगरोध हॉल के अंदर बाथरूम की रोशनदान से तौलिये से लटककर आत्महत्या कर ली. जेल अधिकारी उसे कोरेई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में जेल अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कोरेई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …