बालेश्वर. जिले में औपड़ा प्रखंड के पाइकापड़ा गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपने पिता की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, गांव के श्रीकांत नायक (38) ने कल रात शराब के नशे में अपने पिता अनाम नायक (61) पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी.
आज सुबह घटना के प्रकाश में आने के बाद ग्रामीणों ने श्रीकांत को पकड़ लिया और हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

