Home / Odisha / ओजेईई-2021 स्थगित, जुलाई में जारी होंगी संशोधित तिथियां

ओजेईई-2021 स्थगित, जुलाई में जारी होंगी संशोधित तिथियां

भुवनेश्वर. ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 (ओजेईई-2021) को कोरोना महामारी के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है. यह जानकारी आज यहां ओजेईई, ओडिशा के अध्यक्ष द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गयी है. ओजेईई-2021 को 17 से 24 जून 2021 तक अस्थायी रूप से निर्धारित किया गया था.

अधिसूचना में कहा गया है कि स्थिति का आकलन करने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में परीक्षा की संशोधित तिथियों की सूचना दी जाएगी.

इसके अलावा, ओजेईई -2021 के तहत सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2021 तक और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2021 तक बढ़ा दी गई है.

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …