Home / Odisha / सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियोग्राफी के आरोप में तीन हिरासत में

सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियोग्राफी के आरोप में तीन हिरासत में

फूलबाणी. कंधमाल जिले के खजूरीपड़ा इलाके में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने और घटना की वीडियोग्राफी करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह और उसकी पत्नी 28 जून को लड़की को अपने रिश्तेदार के घर छोड़कर काम पर गए थे. दोपहर में वह घर पर अकेली थी. उनके गांव के तीनों आरोपी लड़की को एक निर्माणाधीन मकान में ले गए. उनमें से दो ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि एक ने अपने मोबाइल फोन पर अपराध को रिकार्ड कर लिया.

इसके बाद उन्होंने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना की सूचना दी तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर देगा. हालांकि, उसके पिता को घटना के बारे में पता चला और उसने खजूरीपड़ा पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया. आरोपी का मेडिकल परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …