Home / Odisha / कटक में 17,000 नकली फेविपिराविर टैबलेट जब्त

कटक में 17,000 नकली फेविपिराविर टैबलेट जब्त

कटक. ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन की एक टीम ने आज यहां कनिका चौक के पास एक दवा की दुकान पर छापा मारा और काफी मात्रा नकली फेवीपिरवीर टैबलेट जब्त की. छापेमारी के दौरान कुल 17,000 फेविपिराविर टैबलेट जब्त किए गए हैं. कनिका चौक की एक विशेष दुकान पर इस दवा की बिक्री की गुप्त सूचना के बाद डीसीए ने दवा की दुकान के परिसर की तलाशी लेने की योजना बनाई.

अधिकारियों ने कहा कि कुल जब्ती में 69 लाख रुपये की दवाएं हैं, जिनका उपयोग कोविद-19 के उपचार में किया जाता है. दवा नकली पाई गई. एक अधिकारी ने कहा कि हम इस मामले में थोक विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …