Home / Odisha / बारिश में अस्पताल की दीवार गिरी, दो जख्मी

बारिश में अस्पताल की दीवार गिरी, दो जख्मी

बालेश्वर. जिले के सोरो में आज भारी बारिश के कारण एक अस्पताल की चाहरदीवारी गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं. इन दोनों की पहचान जान्हिया निवासी दुर्गावती महाकुड़ और कुरुदा निवासी लीला साहू के रूप में बतायी गयी है. बारिश में ये दोनों महिलाओं जीर्ण-शीर्ण दीवार के पास शरण ली थी. इस दौरान भारी बारिश के कारण दीवार गिर गयी और दोनों जख्मी हो गयीं. दोनों महिलाओं को बालेश्वर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …