भुवनेश्वर. भुवनेश्वर में कोविद महामारी से मुकाबला करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर नगर निगम के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक बार फिर 20 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर नगर निगन को 77 करोड़ रुपये प्रदान किये जा चुके हैं. भुवनेश्वर में सर्वाधिक कोविद अस्पताल हैं. यहां चिकित्सारत मरीजों की संख्या भी पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है. चिकित्सा के लिए पूरे प्रदेश से लोग यहां आते हैं. इसे ध्यान में रखकर बीएमसी को यह राशि प्रदान की गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

