Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और 45 रोगियों की मौत, मृतकों की संख्या 3080 हुई

ओडिशा में कोरोना से और 45 रोगियों की मौत, मृतकों की संख्या 3080 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से और 45 रोगियों की मौत हो गयी है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3080 हो चुकी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, सर्वाधिक छह रोगियों की मौत खुर्दा जिला में हुई है. अनुगूल जिले में चार,  बरगड़ में दो, बौध में तीन, कटक में पांच, ढेंकानाल में चार, बालेश्वर, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, मालकानगिरि, मयूरभंज, नयागढ़ और जाजपुर में एक-एक, झारसुगुड़ा में तीन, कलाहांडी में पांच, रायगड़ा में दो तथा सुंदरगढ़ में चार रोगियों की मौत हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …