भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 6 हजार 118 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8 लाख 19 हजार 214 हो गई है. अभी तक राज्य में 7 लाख 39 हजार 376 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 76 हजार 750 है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 3 हजार 453 संगरोध से हैं, जबकि 2 हजार 665 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. इनमें कटक जिले में सर्वाधिक 640 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
अनुगूल जिले में 416 तथा बालेश्वर जिले में 195 संक्रमित मिले है. बरगड़ जिले में 164 संक्रमितों की पहचान की गई है. भद्रक जिले में 228, जबकि बलांगीर जिले में 83 संक्रमित की पहचान की गई है. बौध से 112, कटक जिले में 640 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
इसी तरह देवगढ़ जिले में 29, ढेंकानाल जिले में 123 संक्रमित मिले हैं. गजपति जिले में 30, गंजाम जिले में 93, जगतसिंहपुर जिले में 218 संक्रमितों की पहचान की गई है. जाजपुर जिले 563 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में 86 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले में 80 संक्रमित मिले हैं, जबकि कंधमाल जिले में 143 संक्रमित मिले हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 227 संक्रमित की पहचान की गई है. केन्दुझर जिले में 155 संक्रमितों की पहचान हुई है. खुर्दा जिले में 495 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
कोरापुट जिले में 180, मालकानगिरि जिले में 107 संक्रमित मिले हैं. मयूरभंज जिले में 352, नवरंगपुर जिले में 166 संक्रमित मिले हैं, जबकि नयागढ़ जिले में 161 संक्रमित की पहचान की गई है. नुआपड़ा जिले में 36 संक्रमितों की पहचान की गई है. पुरी जिले में 398 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले में 108 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 103 संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर से 52 संक्रमितों की पहचान हुई है. सुंदरगढ़ जिले में 272 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 103 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 21 गिरफ्तार
गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 110 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 16, 96, 050 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

