Home / Odisha / संबलपुर पुलिस की विशेष टीम ने बिहार में डेरा डाला

संबलपुर पुलिस की विशेष टीम ने बिहार में डेरा डाला

  • आरती यादव गुमशुदगी प्रकरण

संबलपुर। बहुचर्चित आरती यादव गुमशुदगी प्रकरण की जांच हेतु संबलपुर पुलिस की विशेष टीम ने बिहार में डेरा डाल दिया है। गौरतलब है कि संबलपुर के साखीपाड़ा निवासी आरती यादव पिछले 13 दिनों से लापता है। इसके साथ ही उसके सास, ससुर एवं पति भी गायब हो गए हैं। संबलपुर पुलिस के लिए निश्चित तौरपर यह मामला चुनौतीपूर्ण बन गया है। मामले की सच्चाई उजागर करने हेतु पुलिस की विशेष टीम को बिहार रवाना किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार संबलपृुर पुलिस की टीम ने बिहार के आरा में डेरा डालकर मामले की तहतक पहुंचने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जानेतक पुलिस को खास सफलता नहीं मिल पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …