Home / Odisha / ओडिशा में 12वीं की परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की घोषणा

ओडिशा में 12वीं की परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की घोषणा

  • जीवन बड़ा, बाकी सब बाद में – मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर. कोविद की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है.

पटनायक ने कहा है कि छात्र-छात्राओं, शिक्षक व अभिभावकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाले इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जीवन ही सर्वोपरि है, बाकी सब बाद में. जीवन सुरक्षित रहने पर ही आगे अनंत संभावनाएं रहेंगी तथा समाज व सभ्यता आगे बढ़ सकेगा.

पटनायक ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं. ऐसे में बच्चों की स्वास्थ की सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. यदि परीक्षा का आयोजन किया गया होता तो छात्र-छात्राएं, शिक्षक व अभिभावकों को काफी समस्याएं आतीं. ऐसे में राज्य सरकार ने उपरोक्त निर्णय किया है.

पटनायक ने इस तरह की संवेदनशील स्थिति को संभालने के लिए छात्र-छात्राओं, उनके परिवार के सदस्यों द्वारा जिस ढंग का मनोबल, धैर्य का परिचय दिया गया है वह प्रशंसनीय है.

उन्होंने कहा कि 12वीं के छात्र-छात्राओं की दक्षता का मूल्यांकन विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार निश्चित समयसीमा के अंदर किया जाएगा.

इस मूल्यांकन प्रक्रिया में यदि छात्र-छात्राएं किसी प्रकार संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे बाद में परीक्षा दे सकते हैं. परिस्थिति की समीक्षा कर परीक्षा कब आयोजित होगी, इसका निर्णय परिषद करेगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …