Home / Odisha / विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश

प्रमोद कुमार प्रष्टि, पुरी

अंतर्राष्ट्रीय बालुका कलाकार मानस कुमार साहू ने “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पुरी समुद्र तट पर एक बालुका बनाई है. मानस कुमार साहू ने इस वर्ष ‘इको-सिस्टम बहाली’ पर ध्यान केंद्रित करते हुए यह बालुका बनाई है. उन्होंने अपनी कला में पौधरोपण को चित्रित किया है और यह दर्शाने का प्रयास किया है कि कैसे धरती मां हरियाली से भरी है और पर्यावरण कितना सुंदर है.

इस बालुका को बनाने में मानस को लगभग छह घंटे लगे. रेत कला 20 फीट चौड़ी है और इसे तराशने में लगभग 15 टन बालू की खपत हुई है. इसमें उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …