भुवनेश्वर. राज्य में ब्लैक फंगस संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. यह जानकारी राज्य के जन स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्र ने बुधवार को दी. उन्होंने कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस से 41 संक्रमित रोगियों की खबर है. यह कोई बड़ा फीगर नहीं है. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले ओडिशा में अब तक मरीजों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ है. फिर भी, अगर संख्या बढ़ती है तो सरकार स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
