Home / Odisha / बालेश्वर में सोनार के घर डाका, डकैतों की फायरिंग में पांच घायल

बालेश्वर में सोनार के घर डाका, डकैतों की फायरिंग में पांच घायल

गोविंद राठी, बालेश्वर

एक ज्वैलर के घर बंदूक के बल पर डाका डालने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना बालेश्वर जिले के सोरो थाना के साउथ बाजार इलाके की है.

खबरों के मुताबिक, साउथ बाजार के आभूषण कारोबारी सनातन कामिला के घर में बीती देर रात कुछ बदमाश घुस आए. इस दौरान सनातन के पड़ोसियों ने लुटेरों का विरोध किया. इसी को लेकर लुटेरों और पड़ोसियों के बीच झड़प हो गई. लुटेरों ने पड़ोसियों पर पांच राउंड फायरिंग की. गोली लगने से सनातन के परिवार और पड़ोसियों समेत पांच लोग घायल हो गए. उन्हें सोरो अस्पताल में ले जाया गया. उनमें से तीन को बालेश्वर मुख्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में कटक एससीबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. लुटेरे वहां बाइक और हेलमेट छोड़कर 250 ग्राम सोना और 5 किलो से ज्यादा चांदी लेकर भाग निकले हैं. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद सोरो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …