भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 8 हजार 735 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7 लाख 73 हजार 732 हो गई है. अभी तक राज्य में 6 लाख 80 हजार 932 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 89 हजार 956 है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 4 हजार 892 संगरोध से हैं, जबकि 3 हजार 843 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. इनमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 1222 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
अनुगूल जिले में 456 तथा बालेश्वर जिले में 566 संक्रमित मिले है. बरगड़ जिले में 193 संक्रमितों की पहचान की गई है. भद्रक जिले में 147, जबकि बलांगीर जिले में 49 संक्रमित की पहचान की गई है. बौद्ध से 137, कटक जिले में 673 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
इसी तरह देवगड़ जिले में 63, ढेंकानाल जिले में 503 संक्रमित मिले हैं. गजपति जिले में 80, गंजाम जिले में 129, जगतसिंहपुर जिले में 382 संक्रमितों की पहचान की गई है. जाजपुर जिले 507 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में 157 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले में 177 संक्रमित मिले हैं, जबकि कंधमाल जिले में 65 संक्रमित मिले हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 387 संक्रमित की पहचान की गई है. केन्दुझर जिले में 179 संक्रमितों की पहचान हुई है. खुर्दा जिले में 1222 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
कोरापुट जिले में 255, मालकानगिरि जिले में 96 संक्रमित मिले हैं. मयूरभंज जिले में 342, नवरंगपुर जिले में 264 संक्रमित मिले हैं, जबकि नयागढ़ जिले में 285 संक्रमित की पहचान की गई है. नुआपड़ा जिले में 40 संक्रमित की पहचान की गई है. पुरी जिले में 467 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले में 90 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 177 संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर से 156 संक्रमितों की पहचान हुई है. सुंदरगढ़ जिले में 244 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 220 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 27 गिरफ्तार
गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 285 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 20,47,050 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

