Home / Odisha / वरिष्ठ राजस्व सहायक के खिलाफ 63.62 लाख के अनियमितता का आरोप

वरिष्ठ राजस्व सहायक के खिलाफ 63.62 लाख के अनियमितता का आरोप

भुवनेश्वर. नवरंगपुर जिले के दाबूगांव के तहसीलदार ने उसी कार्यालय के एक वरिष्ठ राजस्व सहायक के खिलाफ 63.62 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है.

मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार ने चंदना मंडल नामक वरिष्ठ राजस्व सहायक के खिलाफ डाबूगांव थाने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी भी दर्ज करायी है.

हालांकि, जब पुलिस मंडल को पूछताछ के लिए लेकर आई तो वह थाने में बेहोश हो गईं. उसे गाबीगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में उसे नवरंगपुर के जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में स्थानांतरित कर दिया गया.

बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मंडल को कोरापुट के शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …