Home / Odisha / उत्कल सम्मेलनी के पूर्व राज्य महासचिव नहीं रहे

उत्कल सम्मेलनी के पूर्व राज्य महासचिव नहीं रहे

  • निधन की खबर पाकर उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

उत्कल सम्मेलनी के पूर्व राज्य महासचिव एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता इंजी. अमरेंद्र कुमार दास का  92 वर्ष की आयु में बालेश्वर जिले के गांदीबेद आवास में निधन हो गया. उनकी मृत्यु के समय उनकी पत्नी डॉ. सुप्रभा दास मौजूद थीं. उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर छा गई. उनके निधन की खबर पाकर आसपास के एवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. स्वर्गीय दास ने अपने पूरे शरीर को एसीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल कटक को दान कर दिया था. परिजनों ने कहा कि डॉक्टर से परामर्श के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा, क्योंकि राज्य में कोरोना चल रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …