गोविंद राठी, बालेश्वर
भीषण चक्रवात यश से बालेश्वर के प्रभावित 80 गांवों के लोगों के लिए रवींद्र कुमार जेना फाउंडेशन ने राहत का हाथ बढ़ाया है. यहां के पूर्व सांसद तथा बीजद के जिला अध्यक्ष की देख-रेख में इस फाउंडेशन की तरफ से करीब 40 हजार लोगों को खाने एवं जरूरत की सामग्री मुहैया करवाई जा रही है. इसमें चूड़ा, गुड़, चावल, मोमबत्ती, आटा सहित अनेक सामग्री बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जा रही है. यह पूरा राहत एवं बचाव कार्य पूर्व सांसद रवींद्र कुमार जेना के नेतृत्व में किया जा रहा है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

