अशोक पाण्डेय, भुवनेश्वर
यश तूफान को ध्यान में रखकर फिल्म अभिनेता सब्यसाची मिश्र तथा उनके सहयोगी प्रवीण अग्रवाल ने 25 मई से भुवनेश्वर में कोरोना मरीजों के लिए एक साथ आरंभ किया कोविद-19 फ्री शाकाहारी नाश्ता, लंच, सायंकालीन नाश्ता तथा डीनर सेवा. सब्यसाची मिश्र के अनुसार 10 मई से उनके नेतृत्व में उनके सहयोगी प्रवीण अग्रवाल तथा जेएसएस चैरिटेबुल ट्रस्ट के सौजन्य से भुवनेश्वर में प्रतिदिन गुप्ता स्वीट्स से 300 पैकेट तैयार कराकर जरुरतमंदों में फ्री वितरित किया गया, लेकिन यश तूफान को ध्यान में रखकर यह कोविद-19 फ्री नाश्ता, लंच, सायंकालीन नाश्ता तथा डीनर सेवा 25 मई से कोरोना मरीजों के लिए एकसाथ आरंभ कर दी गई है. 25 मई को गुप्ता स्वीट्स से लगभग 400 पैकेट फ्री शाकाहारी नाश्ता, लंच, सायंकालीन नाश्ता तथा डीनर तैयार कराकर वितरित किया गया. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि भाई सब्यसाची मिश्र के कुशल नेतृत्व में यह सेवा उपलब्ध कराकर वे बहुत खुश हैं. उन्होंने बताया कि चक्रावाती तूफान फनी के समय भी जेएसएस चैरिटेबुल ट्रस्ट के सौजन्य से भुवनेश्वर-पुरी में अनेक प्रकार की राहत सहायता जरुरतमंद लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई थी. उनके अनुसार जनसेवा से बढ़कर इस दुनिया में उनके लिए और कोई सेवा नहीं है. भुवनेश्वर में बारिश के बावजूद भी सैकडों जरुरतमंद लोगों ने इस सेवा का भरपूर लाभ उठाया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

