Home / Odisha / बालेश्वर में तूफान की तैयारियों को लेकर ऊर्जा मंत्री व पर्यटन मंत्री ने की समीक्षा

बालेश्वर में तूफान की तैयारियों को लेकर ऊर्जा मंत्री व पर्यटन मंत्री ने की समीक्षा

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य के ऊर्जा व गृह राज्य मंत्री कैप्टन दिव्य शंकर मिश्र बालेश्वर पहुंचे हैं. वहां पहुंचने के बाद उन्होंने तूफान यश का मुकाबला करने के लिए आयोजित तैयारी बैठक में समीक्षा की. इस बैठक में संस्कृति व पर्यटन मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्रही भी उपस्थित थे.

समीक्षा बैठक के बाद मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार वह बालेश्वर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि अस्पतालों को निरंतर विद्युत आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि तूफान से पूर्व 9 अस्पतालों के लिए 18 जेनरटर थे. तूफान को ध्यान में रखते हुए और जनरेटर की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि तूफान के समय सभी को सतर्क रहना चाहिए.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …