Home / Odisha / भीषण चक्रवात यश के कारण 31 तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

भीषण चक्रवात यश के कारण 31 तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

भुवनेश्वर. तूफान यश के कारण राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियों को आगामी 31 मई तक रद्द कर दिया है. किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय न छोड़ने के लिए निर्देश दिया गया है. इसके साथ-साथ अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों को तत्काल काम पर लौटने के लिए कहा गया है. सोमवार को साधारण प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंधी विज्ञप्ति जारी की गई है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारी अत्यंत जरुरी होने पर विभागी अधिकारी से अनुमति लेकर छुट्टी पर जा सकते हैं.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यश के कारण तटीय व अंदरुनी ओडिशा के विभिन्न जिले प्रभावित होने की आशंका हैं. तूफान के बाद बचाव व राहत कार्य के लिए सभी सरकारी कार्यालय व कर्मचारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …