Home / Odisha / संबलपुर में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 2100 लोगों को परोसा गया भोजन

संबलपुर में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 2100 लोगों को परोसा गया भोजन

  • जिला कांग्रेस ने विकट परिस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम हाथ में लिया

संबलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों का आगाज किया। इस खास अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू ने अपने चिरपरिचित अंदाज में संबलपुर नगर निगम के आदिवासी बहुल गुहिराटिकरा एवं मडूआडुंगरी इलाकों का दौरा किया और कोरोना से जुझ रहे गरीब एवं असहाय लोगों की सूध लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस की ओर से इलाके के 2100 से ज्यादा लोगों को भोजन परोसा गया और सूखा खाद्य भी प्रदान किया गया। इसके अलावे कांग्रेसियों ने शहर के फाटक, खेतराजपुर, गोलबाजार, बड़ाबाजार, बालीबंधा, कचहरी चौक, जेल चौक, लक्ष्मी टॉकीज, साखीपाड़ा एव चारभाटी इलाके में पहुंचकर असहाय एवं जरूरमंदों को खाद्य की पैकेट प्रदान किया और मास्क वितरित किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विन गुरू के नेतृत्व में चलाए गए इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दुलालचंद्र प्रधान, जिला छात्र कांग्रेस अध्यक्ष अर्णव बाबू, विजय साहू, शुभ्रांशु मिश्र, अभिषेक बेहरा, आशुतोष स्वाईं, प्लावन बहीदार, दीनबंधू परिडा एवं राजीव गांधी छात्र फोरम के अध्यक्ष गिरिश पृसेठ समेत जिला कांग्रेस, युवा, कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं छात्र कांग्रेस के अनेकों सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …