Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 11108 नये पाजिटिव मामले, खुर्दा में सर्वाधिक 1451 संक्रमित

ओडिशा में कोरोना के 11108 नये पाजिटिव मामले, खुर्दा में सर्वाधिक 1451 संक्रमित

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर

ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 11108 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. खुर्दा जिला में  सर्वाधिक 1451 संक्रमित पाये गये हैं. राज्य में पाये गये कुल पाजिटिव 11108 मामलों में से संगरोध केंद्र से 6219 तथा स्थानीय संक्रमण के 4889 मामले शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 864, बालेश्वर जिले में 509, बरगढ़ जिले में 339, भद्रक जिले में 489, बलांगीर जिले में 298, बौध जिले में 273, कटक जिले में 944, देवगढ़ जिले में 125, ढेंकानाल जिले में 131, गजपति जिले में 157, गंजाम जिले में 214, जगतसिंहपुर जिले में 318, जाजपुर जिले में 396, झारसुगुड़ा जिले में 113, कलाहांडी जिले में 39, कंधमाल जिले में 132, केंद्रापड़ा जिले में 150, केंदुझर जिले में 169, खुर्दा जिले में 1451, कोरापुट जिले में 251, मलकानगिरि जिले में 100, मयूरभंज जिले में 635, नवरंगपुर जिले में 357, नयागढ़ जिले में 332, नुआपड़ा जिले में 114,  पुरी जिले में 473, रायगड़ा जिले में 209, संबलपुर जिले में 384, सोनपुर जिले में 180, सुंदरगढ़ जिले में 708  तथा  स्टेट पूल में 254 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

आंकड़े एक नजर में

  • नये स्वस्थ हुए 10881
  • अब तक कुल परीक्षण 11241408
  • अब तक कुल पाजिटिव 679530
  • अब तक कुल स्वस्थ हुए 567382
  • अब तक कुल मौत 2,456
  • अब तक कुल सक्रिय मामले 109639
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …