Home / Odisha / कोरापुट में एक ठेकेदार की हत्या

कोरापुट में एक ठेकेदार की हत्या

कोरापुट. कोरापुट जिले के पोट्टांगी थाना क्षेत्र के कुंडुली गांव में एक ठेकेदार की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि रंगदारी को लेकर चार से पांच बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. बताया गया है कि कुंडुली हाटपड़ा के ठेकेदार राम खिल (65) कुंडुली में एक लिफ्ट सिंचाई परियोजना पर काम कर रहे थे. बुधवार शाम करीब पांच बजे चार-पांच लोग परियोजना स्थल पर पहुंचे और खिल से कुछ बातचीत की. धीरे-धीरे बात बहस में बदल गई और बदमाशों ने खिल पर हमला कर दिया. उनके बेहोश हो जाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. बाद में खिल को कुंडुली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस घटना की सूचना मिलने पर पोट्टांगी थाना आईआईसी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है. परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले खिल को रंगदारी के फोन आए थे और वह पैसे देने को तैयार भी हो गये थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …