-
कटक में 1107, अनुगूल में 867 तथा सुंदरगढ़ में 703 कोरोना पाजिटिव
भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 11498 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. खुर्दा में सर्वाधिक 1497 संक्रमित पाये गये हैं. इसके बाद कटक में 1107, अनुगूल में 867 तथा सुंदरगढ़ में 703 कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है.
राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान पाये गये कुल पाजिटिव 11498 मामलों में से संगरोध केंद्र से 6439 तथा स्थानीय संक्रमण के 5059 मामले शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 867, बालेश्वर जिले में 524, बरगढ़ जिले में 395, भद्रक जिले में 134, बलांगीर जिले में 294, बौध जिले में 313, कटक जिले में 1107, देवगढ़ जिले में 114, ढेंकानाल जिले में 251, गजपति जिले में 86, गंजाम जिले में 228, जगतसिंहपुर जिले में 325, जाजपुर जिले में 378, झारसुगुड़ा जिले में 247, कलाहांडी जिले में 205, कंधमाल जिले में 101, केंद्रापड़ा जिले में 204, केंदुझर जिले में 193, खुर्दा जिले में 1497, कोरापुट जिले में 266, मालकानगिरि जिले में 110, मयूरभंज जिले में 538, नवरंगपुर जिले में 346, नयागढ़ जिले में 382, नुआपड़ा जिले में 152, पुरी जिले में 424, रायगड़ा जिले में 233, संबलपुर जिले में 393, सोनपुर जिले में 227, सुंदरगढ़ जिले में 703, स्टेट पूल में 261 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
आंकड़े एक नजर में
- नये स्वस्थ हुए 10036
- अब तक कुल परीक्षण 11118984
- अब तक कुल पाजिटिव मामले 655899
- अब तक कुल स्वस्थ हुए 546631
- अब तक कुल मौत 2,403
- अब तक कुल सक्रिय मामले 106812
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

