Home / Odisha / लाखों की ब्राउन शुगर जब्त, चार गिरफ्तार

लाखों की ब्राउन शुगर जब्त, चार गिरफ्तार

बालेश्वर. जिले की जलेश्वर पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त किया है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. खबर के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे थे. पुलिस को सुराग मिलने के बाद एक विशेष टीम ने इस तस्करी पर नजर बनाये रखी. आज कमरदा थाना क्षेत्र के तीन व्यापारी ब्राउन शुगर लेने जलेश्वर शाशनाबाद क्षेत्र में आए. सूत्रों के मुताबिक, जलेश्वर पुलिस ने उक्त घर पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर माफिया समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले आई. जलेश्वर पुलिस ने ब्राउन शुगर माफिया पुषु के पास से लाखों रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की है. घटना में और कौन शामिल है, इसे लेकर पुलिस मामले कि जांच‌ में लगी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …